बीमारी एक बहुत बड़ी नेअमत
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 बीमारी का बयान 🥀*
📬पोस्ट नम्बर -::1️⃣
🩸बीमारी एक बहुत बड़ी नेअमत ।है इसके फायदे बेशुमार है अगरचे आदमी को ज़ाहिर में इससे तकलीफ पहुँचती है मगर हकीकत में उसकी वजह से राहत व आराम का एक बड़ा खजाना हाथ आता है।
💎 बहुत मोटी सी बात जिसे हर आदमी समझ सकता है बल्कि जानता है कि कोई कितना ही खुदा व रसूल से ग़ाफ़िल हो मगर जब बीमार पड़ जाता है तो खुदा और रसूल का नाम लेता और तौबा व इस्तिगफार करता है। और यह तो बड़े रुतबे वालों की शान है कि तकलीफ का भी उसी तरह इस्तेकबाल करते है जैसे राहत व आराम का। मगर हम जैसे कम से कम इतना तो करें कि सब्र व इत्मिनान से काम लें और गिरिया व ज़ारी करके रो पीट कर आते हुए सवाब को हाथ से जाने न दे।
*(📚बहारे शरीयत हिस्सा,4)*
💎 बीमारी एक बहुत बड़ी नेअमत है। बहुत से नादान जिनमे मर्द भी औरतें भी, बीमारी या किसी जिस्मानी तकलीफ में बहुत बेजा बातें बोल उठते हैं और बेढंगी हरकत करने लगते हैं बल्कि कभी कभी जबान से ऐसी बात निकाल देते हैं जिनसे ईमान ही ख़तरे में पड़ जाता है बल्कि (अल्लाह अपनी पनाह में रखे) अल्लाह अज़्ज़ व जल्ल की तरफ जुल्म की निस्बत कर देते है।
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC
*💫हुजूर अक़दस सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम फरमाते हैं।*
1- मुसलमान को जो तकलीफ व मलाल और मुसीबत व गम पहुँचती है यहाँ तक कि कांटा जो उसको चुभा था अल्लाह तआला उनके सबब उसके गुनाह मिटा देता है।
*📚 बुखारी व मुस्लिम*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 MASLAKE AALA HAZRAT 🔴*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें